क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा अंचलाधिकारी द्वारा अभिलेख सं-3/2023-24 विजय राम, सकल राम, पारस डोम सहित 10 भूमिहीन को बासगीत पर्चा देने हेतु मौजा-सलीमापुर, थाना नं0-54, खाता नं0-211, सर्वे नं0-463, रकवा-8 कट्ठा भूमि अनुशंसा के साथ भूमि उपसमाहर्ता, मढ़ौरा को भेजा गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त के आलोक में भूमि उप समाहर्ता, मढ़ौरा द्वारा पत्रांक -1058, दिनांक-19-05-2025 को अपर समाहर्ता, सारण, छपरा को भेजा गया है, परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त सभी भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?