क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत रामगढ़वा प्रखंड में PMJVK (प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम) अन्तर्गत प्रखण्ड स्तरीय 15- सूत्री कार्यान्वयन समिति से पारित योजना ग्राम पंचायत मंगलपुर पटनी के वार्ड सं0-11 में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कार्य अभी तक नही हो पाया है, जबकि PMJVK योजना मद में राशि उपलब्ध है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कार्य कबतक कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?