क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की: -1 क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर परिषद बनमनखी के वार्ड नंबर 16 में कचरा डंपिंग यार्ड है, जिसमें शहर से उठाए गए गीला एवं सूखा कचरा को एक ही जगह पर डंप किया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण होने की गंभीर खतरा उत्पन्न हो गई है, जिससे नगर परिषद सहित ग्राम पंचायत धरहरा भी प्रभावित हो गया है;2. यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए कचरा निस्तारण का उचित प्रबंध करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?