क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि :- क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत शाहपुर प्रखंड के परसौंडा, ईश्वरपुरा एवं खुटहा पंचायत में (+2) बालिका उच्च विद्यालय एक भी नहीं है, जिसके कारण उक्त तीनों पंचायत के (+2) के बालिकाओं को पठन-पाठन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार करनामेपुर स्थित उच्च विद्यालय में +2 बालिका उच्च विद्यालय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?