क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना नहीं कराई गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को अन्य स्थानों पर शिक्षा ग्रहण करने हेतु जाना पड़ता है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त अनुमंडल में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कबतक कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?