क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनसाही प्रखण्ड अन्तर्गत साहेबनगर पंचायत के बांध टोला में प्राथमिक विद्यालय नहीं है, जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चे -बच्चियों को पठन -पाठन में कठिनाई होती है ; यदि हाँ, तो क्या सरकार वहाँ प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?