क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वर्तमान में गोपालगंज तथा बेतिया जिलों में कोई विश्वविद्यालय नहीं है एवं दोनों जिलों के डिग्री महाविद्यालय क्रमशः जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा तथा बी०आर० अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के अधीन है, जिसकी दूरी दोनों जिलों से 100 कि.मी. से भी अधिक है;2. क्या यह बात सही है कि दोनो जिलो में संबंधित विश्वविद्यालय की कोई शाखा नहीं है एवं छात्र/छात्राओं को विश्वविद्यालय सम्बंधित कार्यों के लिए 100 कि.मी से भी अधिक दूरी तय करना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावको को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों जिलों गोपालगंज तथा बेतिया में नया विश्वविद्यालय स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?