क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला मुख्यालय का बस स्टैंड वर्तमान में बीच शहर में संचालित होने के कारण शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मरीजों सहित आमजनों को आवागमन में परेशानी होती है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त बस स्टैंड को मुख्य शहर से बाहर के इलाके में स्थानांतरण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?