क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राजकीय संस्कृत विद्यालय मझौवां का भवन जर्जर होकर धवस्त हो गया है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कबतक कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?