क्या मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि बिहार में, विशेषकर गरीब एवं वंचित वर्ग के युवाओं के बीच, स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की लत तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण लोगों (अधिकतर युवाओं) की असमय मृत्यु हो रही है जिसके करण मादक पदार्थों का अवैध व्यापार और सेवन एक गंभीर सामाजिक संकट का रूप ले चुका है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक इस पर रोक लगाने, तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा दोषियों के विरुद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही नशे के शिकार गरीब एवं वंचित लोगों के उपचार, पुनर्वास, नशामुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा नशा-विरोधी जागरूकता अभियानों को सशक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?