क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत सदर प्रखंड अवस्थित +2 गांधी उच्च विद्यालय, कुतलूपुर, जिसमें वर्तमान में 431 की संख्या में नामांकित छात्र हैं, में मात्र 2 कमरों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का पठन-पाठन करवाया जाता है; जिसके कारण छात्र सहित शिक्षकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जबकि विद्यालय के नाम से पर्याप्त जमीन की उपलब्धता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार खंड-1 में वर्णित विद्यालय में पर्याप्त कमरों के निर्माण सहित चहारदीवारी का भी निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?