क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत दिलारपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, मोदीचक को कटाव के कारण प्राथमिक विद्यालय, कालीगंज बांध में सन्निहित कर दिया गया है, लेकिन उन बच्चों के परिवार मनोहरपुर पंचायत के नया टोला वाणीपुर में रह रहे हैं, यदि हाँ, तो क्या सरकार प्राथमिक विद्यालय मोदीचक को प्राथमिक विद्यालय, वाणीपुर में सन्निहित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?