क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है की जे०पी० विश्वविद्यालय अंतर्गत कमला राय महाविद्यालय, गोपालगंज में सभी विषयों में स्नातकोत्तर तथा महेंद्र महिला महाविद्यालय गोपालगंज में सभी विषयों में स्नातक की पढाई नहीं होती है ;2. क्या यह बात सही है उक्त दोनों महाविद्यालयों में सभी विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढाई चालू कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के द्वारा अपने पत्रांक 224 दिनांक 03-07-2025 से निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार को पत्र भेजा गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त दोनों महाविद्यालयों में सभी विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के पढाई की व्यवस्था कब-तक कराना चाहती है ; नही तो क्यों ?