Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2566Starred Question Listed

अतिक्रमण मुक्त करना

श्रीमती देवंती यादव (46) (नरपतगंज) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 26 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के न्यायालय अपर समाहर्ता, अररिया द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण अभिलेख संख्या-124/2022 मे पारित आदेश के आलोक में खाता संख्या- 109 खेसरा संख्या- 1186, 1187, 1188, 1189, 1190, 1652, 1653, 1655, 1731, 1656, 1994, 1656/1995, 1656 से कुल रकबा 16 एकड़ 65 डिसमील भूमि का जमाबंदी अंचलाधिकारी नरपतगंज द्वारा रामजानकी मंदिर फुलकाहा के नाम से सृजित कर लगान रसीद निर्गत कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि अंचल कार्यालय नरपतगंज के ज्ञापांक-1963 दिनांक 16.08.2022 द्वारा अतिक्रमणकारियों को उपरोक्त भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया, परन्तु अभी तक उक्त जमीन को खाली नही किया गया है;यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
26 फरवरी 2026
Member
श्रीमती देवंती यादव (46) (नरपतगंज)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
DEVANTI YADAV (46)
DEVANTI YADAV (46)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narpatganj - Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Dharamshala Road, Ward No.-07, Nagar Parishad-Jogbani, Post-Jogbani, Thana-Jogbani, District-Araria, Present Address-Madhura, Post-Narpatganj, Thana-Narpatganj, District-Araria