क्या मंत्राी, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के बरारी प्रखण्ड में स्थित भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में स्नातक-विज्ञान संकाय भौतिकी, रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं गणित विषयों में स्नातक पास एवं प्रतिष्ठा स्तर तक संबंधन प्राप्त था, जिसे वर्ष-2014 में समाप्त कर दिया गया है, जबकि उक्त महाविद्यालय सारी अहर्ता पूरी करता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त महाविद्यालय में उक्त विषयों में स्नातक पास एवं प्रतिष्ठा स्तर तक संबंधन देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?