क्या मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत रामपुर महेश पंचायत में वर्ष 2019 में जल जीवन हरियाली पार्क का निर्माण कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि विभागीय उदासीनता के कारण देख-रेख के अभाव में उक्त पार्क की स्थिति दयनीय हो गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त पार्क का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?