क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतालने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 में निर्णय लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक स्टेडियम का निर्माण करना है;2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौली एवं गुठनी प्रखंड में स्टेडियम नहीं होने के कारण यहाँ के छात्र-छात्राओं को नियमित अभ्यास का अवसर नहीं मिलने से जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर खिलाडियों का चयन नही हो पा रहा हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखंडो में एक-एक स्टेडियम का निर्माण करवाने का विचार रखती हैं, नही तो क्यों ?