Back to Legislative Questions Repository
Q.No 587Starred Question Listed

विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराना

श्री विष्णु देव पासवान (107) (दरौली (अ० जा०)) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

तारांकितक्या मंत्री ,ऊर्जा विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिले के दरौली प्रखंड में वर्तमान में केवल एक 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र कार्यरत है,जो दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के अंतर्गत स्थापित है तथा लगभग 27,000 से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति कर रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त उपकेंद्र पर अत्यधिक भार होने के कारण बौना,दोन,चकरी परसिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है;3.यदि उपर्युक्त  खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बेलाव ग्राम, नेटवार स्थित उपलब्ध सरकारी भूमि पर नया 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने हेतु तकनीकी सर्वे कराकर स्वीकृति प्रदान की जाएगी,  लगभग 12,000 से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है ? यदि हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री विष्णु देव पासवान (107) (दरौली (अ० जा०))
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
VISHNU DEO PASWAN (107)
VISHNU DEO PASWAN (107)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Darauli (SC) - Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Guthani, Post-Guthani, Thana-Guthani, District-Siwan, Bihar, Pin-841435