क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ;-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय की जनसंख्या, शहरी स्वरूप, व्यापारिक गतिविधियों एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के आधार पर नगर पंचायत की पात्रता रखती है,यदि हाँ तो सरकार कब तक दरौली प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा देना चाहती है, नहीं तो क्यों?