क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सरकार ने राज्य के सभी 534 प्रखंडों में से जिन 360 प्रखंडों में पहले से डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है;2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुसेपुर एवं बसंतपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसन्तपुर डिग्री कॉलेज हेतु सारे मानक आर्हता को पूर्ण करता है;३. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खंड-2 में वर्णित स्थानों में से किसी एक स्थान पर डिग्री कॉलेज खोलने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?