क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के एसएच-27 विदेश्वर स्थान से मझौड़ा तक की सड़क खराब एवं संकीर्ण रहने के कारण चार पहिया वाहनों को साइड लेने-देने में बहुत कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का चौड़ीकरण के साथ-साथ कालीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?