क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के ग्रामीण कार्य प्रमंडल, धमदाहा अंतर्गत मछलियां आदिवासी टोला से लादूगढ़ जाने वाली 4 किलोमीटर लम्बी पथ का निर्माण 5 वर्ष पूर्व कराया गया था; परन्तु इस पथ के मध्य में मछलियां धार पर पुल नहीं रहने के कारण निर्मित पथ से आवागमन का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार सुगम आवागमन हेतु मछलियां धार पर आर0सी0सी0 पुल का निर्माण कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?