क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत NH 110 से मुरहरा, भाया- रतनी, फरीदपुर, ब्लॉक ऑफिस की सड़क सिंगल लेन होने के कारण नगरवासियों को प्रखंड मुख्यालय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार, उक्त सड़क को कब तक डबल लेन करने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों?