क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत छतौनी मधुबनीघाट भाया मिशन चौक, छतौनी थाना आर्य समाज चौक, छतौनी ढाका भाया रूपडीह मठिया, एन0एच0आई0 28 से बंद चीनी मिल होते हवाई अडडा चौक, छतौनी भाया मीना बाजार जानपुल धर्मसमाज बनिया पट्टी अवधेश चौक श्रीकृष्ण नगर अगरवा आदि विभिन्न मुहल्लों में पथ निर्माण विभाग की संकीर्ण सड़के है, जहां जर्जर नाला है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़कों का चौड़ीकरण व नाला का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?