क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के ग्रामीण कार्य प्रमंडल हरनौत के हरनौत प्रखण्ड अन्तर्गत नुरनगर-पाकड़ पथ का निविदा निष्पादन नबार्ड योजना से वर्ष 2018-19 में किया गया है, इस पथ का निविदा निष्पादित हुए लगभग पाँच (05) वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पुरा नहीं कराया जा सका है, जबकि उक्त पथ का निविदा विखंडित किया गया है एवं विखण्डन के बाद नये सिरे से पथ का निर्माण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं किया गया है;यदि हाँ तो सरकार नुरनगर-पाकड़ पथ का निर्माण कार्य कब तक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?