क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि इस्लामपुर-गया रोड जो जलवार नदी को पार करती है जलवार नदी पर बिना पुल निर्माण कराये ही सड़क बना दी गयी है, जिससे आम लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हां तो सरकार कब तक जलवार नदी पर पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?