क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर प्रखंड के ग्यासपुर में पीपा पुल स्थापित है ;2. क्या यह बात सही है कि बरसात के समय पीपा पुल खुल जाने से वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा जैसे प्रमुख जिलों की दूरी बढ़ जाती है तथा वहां के आम नागरिकों, किसानों, छात्रों, मरीजों, व्यापारियों एवं आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती है;3 यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पीपा पुल के स्थान पर आर०सी०सी० पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?