क्या मंत्री,जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मुरौल नगर पंचायत स्थित ग्राम अब्दुलपुर रैनी में बूढ़ी गंडक नदी की धार से सटे बांध की स्थिति काफी जर्जर होने से आसपास के ग्राम में कटाव का खतरा उत्पन्न हो गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक अब्दुलपुर रैनी स्थित बांध के सुदृढ़ीकरण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?