क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत बनमनखी प्रखंड के लक्षाभित्ता, मलिनिया होते हुए धमदाहा की ओर जाने वाली कारी कोसी नदी प्रवाहित है, उक्त नदी में गाद जमाव ,जंगल एवं जलकुंभी जमने के कारण नदी की गहराई एवं चौड़ाई काफी कम हो गई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कारी कोसी नदी की गहराई एवं चौड़ाई कम होने के कारण पानी का प्रवाह लगभग समाप्त होने से नदी सूखने के कगार पर है, जिससे हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई से वंचित हो रहे हैं;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो, क्या सरकार उक्त नदी का सफाई कर जल संवर्धन करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?