क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलाअंतर्गत तरैया विधान सभा के राज्य उच्च पथ 104 में पथड़ौड़ तरैया तथा तुर्की (पानापुर) और राज्य उच्च पथ 73 में भटौरा, गौन्दरी तथा तरैया में सड़क पर बरसात के दिनों में जल जमाव के कारण आम जनता के लिए कठिनाईयां उत्पन्न हो जाती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पथों के किनारे नाले का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?