क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कटारमनी झील का जीर्णोद्धार हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राक्कलित राशि 1.25 करोड़ रूपयो से निविदा के माध्यम से कार्य प्रारंभ किया गया था, परंतु लगभग 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कटारमनी झील का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, यदि हां तो सरकार उक्त झील के जीर्णोद्धार कार्य कबतक पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?