क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि मोतीहारी नगर निगम के एन0एच0 28 मठिया चौक से ढाका पी0डब्लू0डी0 रोड तक सड़क का चौड़ीकरण, मजबुतीकरण एवं नाला निर्माण के कार्य का निविदा हो चुका है परन्तु सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है; यदि हाँ तो सरकार उक्त निविदा युक्त जर्जर सड़क के निर्माण का कार्य कबतक प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?