क्या मंत्री,पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के पथ प्रमंडल, शेरघाटी अंतर्गत एस.एच.- 69 गुरूआ बाजार में घनी आबादी एवं भारी वाहन का आवागमन अधिक होने के कारण दिनभर बाजार में जाम लगा रहता है, यदि हाँ, तो सरकार गुरूआ बाजार के लोगों को जाम से निजात दिलाने हेतु एरूर मोड़ से बढ़ाई बिगहा तक बाईपास निर्माण कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?