क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत में गंगा नदी के कटाव से बकिया गाँव कट रहा है एवं आवागमन हेतु नया पुल भी कट गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पंचायत के पास कब तक रिंग बाँध का निर्माण-कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?