क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलांतर्गत खरडीहा मोड़ से रिसियप (12.50 किमी) भाया कोइरी बिगहा-सिमरा पथ ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है, जो देव एवं कुटुंबा प्रखंड सहित 5 पंचायतों एवं अनेक संस्थानों को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है?2 . क्या यह बात सही है कि NH-139 (पटना-औरंगाबाद-हरिहरगंज) के संकीर्ण होने एवं भारी अंतर्राज्यीय यातायात के कारण हो रही भीषण दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों को गंभीर मानवीय व आर्थिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है?3. यदि उपर्यक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खंड 1 में वर्णित खरडीहा-रिसियप पथ का विभाग हस्तांतरण कर चौड़ीकरण एवं (खंड 2. ) NH-139 को प्राथमिकता पर फोर-लेन बनाने का विचार रखती है? हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?