क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि(1) क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत नगर पंचायत अमदाबाद के सभी वार्ड में 04-04 सफाईकर्मियों का नियोजन किया गया है। लेकिन केवल वार्ड संख्या-08 एवं 10 में ही सफाई का कार्य होता है, परंतु सभी वार्ड के सफाईकर्मियों के नाम पर प्रतिमाह 7,00,000 (सात लाख) रु0 की निकासी की जा रही है, यदि हाँ, तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?