क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा के लदनियाँ प्रखण्ड अन्तर्गत पदमा पंचायत के वार्ड नं०-15 में घत्ताटोल से जगदीश यादव के घर से आगे तक हर घर नल-जल योजना का कार्य अधूरा पड़ा है;यदि हाँ तो सरकार कब तक इसकी जाँच कराकर, दोषी पर कार्रवाई करते हुए वर्णित स्थलों को उक्त योजना का लाभ पहुँचाने एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?