क्या मंत्री,डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत आहर, पोखर एवं फाॅल इत्यादि सैरातों की बंदोबस्ती जिला स्तर पर किया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सैरातों की स्थानीय स्तर पर बंदोबस्ती की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने के कारण उसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी नहीं के बराबर हो रही है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर सैरातों की बंदोबस्ती का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?