हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 11.01.2026 को प्रकाशित ‘‘40 पशु अस्पतालों में एक्सरे- अल्ट्रसाउंड मशीनें तो लगाई, पर चलाने वाला ही नहीं" है शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के 40 जिलास्तरीय पशु चिकित्सालयों में एक्सरे- अल्ट्रसाउड मशीन लगाई गयी है, लेकिन मशीन को चलाने के लिए टेक्निशियन एवं रेडियोलॉजि की नियुक्ति नहीं की गई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पशु चिकित्सालयों में टेक्निशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के कारण पशुओं की गर्भ जाँच, रोग की पहचान नहीं हो रही है, जिससे पशुओ के इलाज में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त पशु अस्पतालों में टेक्निशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?