क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा के B ब्लॉक भवन में रैम्प की उपलब्धता नहीं रहने के कारण प्रसुता एवं गर्भवती महिलाओं तथा शल्यक्रिया के उपरान्त मरीजों को वार्ड में सीढ़ी के माध्यम से महिला वार्ड एवं पुरूष वार्ड में हस्तानांरित करने में कर्मियों एवं मरीजों को काफी परेशानी होती है यदि हाँ तो सरकार कब तक, उक्त अस्पताल में रैम्प उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?