क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे की:क्या यह बात सही है कि बोचहां विधान सभा क्षेत्र के शेखपुर में स्वास्थ्य उप केंद्र का भवन नहीं रहने के कारण पदस्थापित एएनएम को शेखपुर में प्राइवेट मकान में बैठना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार शेखपुर में अवस्थित स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?