क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज जिला में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल निर्माण कराने का प्रस्ताव स्वीकृत है,2. क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा चनावे कृषि विभाग के भूमि का विवरण उक्त प्रयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया हैं ताकि कृषि विभाग से अनापत्ति लिया जा सके जो अब तक अप्राप्त है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त भूमि का उपयुक्तता प्रतिवेदन BMSICL के द्वारा प्राप्त है,4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार गोपालगंज के चनावे में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?