क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के अथमलगोला प्रखण्ड स्थित झारखण्डी स्थान शिव मंदिर एक प्रमुख धर्मिक स्थल है, जो भगवान शिव को समर्पित है, यह मंदिर अपनी विशिष्ट वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर परिसर में माघ महिने में बड़े मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमे हजारो श्रद्धालु भाग लेते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखण्ड स्थित उक्त शिव मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?