क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के HR पॉलिसी के चैप्टर-02 के कण्डिका-17 में निहित प्रावधन के अनुसार सभी जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यालय में 5 D.P.M.U के पदों पर तीन वर्षो से ज्यादा अवाधि में से कार्यरत पदाधिकारी DPM, DAM, DPC, DCM, DMEO का स्थानांतरण कर दिया गया है, परन्तु जिला स्वास्थ्य समिति पटना में कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक का (DPM) विगत 7 वर्षो से पदस्थापित है, यदि हाँ तो सरकार कबतक जिला स्वास्थ्य समिति, पटना में कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधन को सरकार अन्य जिला में स्थानांतरण करने का विचार रखती हैै, नहीं तो क्यों ?