क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि लगभग 2.50 लाख की जनसंख्या पर आधारित प्रखंड-पोठिया में एक प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र हैं, जिसमें आमजनों के इलाज के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ , एवं सर्जन के एक-एक पद सृजित है;2. क्या यह बात सही है कि विगत पाँच वर्षो से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन पदस्थापित नहीं हैं, जिस कारण प्रखंड वासी अपना ईलाज नही करा पाते है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन के पदस्थापन का विचार रखती है नहीं तो क्यों?