क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मार्च 2025 तक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 67, मनिहारी विधान सभा क्षेत्र में अलग से कृषि फीडर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अबतक कहीं भी यह कार्य संभव नहीं हो सका है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त विधान सभा क्षेत्र में कबतक कृषि कार्य के लिए अलग से फीडर स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?