क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समतोला देवी ,उम्र -45 वर्ष , ग्राम - कुशहा, पो0- रायपुर , पंचायत -रायपुर , प्रखंड- नारायणपुर , जिला - भागलपुर की मृत्यु दिनांक:- 29-06-25 को सर्पदंश से हो गयी थी, तथा इनके पुत्र अभिषेक कुमार द्वारा विभाग को आवेदन देने के बावजूद भी आज तक आपदा राशि का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त आश्रित को आपदा राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक ,नहीं तो क्यों ?