क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि दिनांक-25.06.2024 को जिला सोनवर्षा प्रखण्ड के पंचायत-देहद के वार्ड नं0-1 निवासी श्री चंदन सादा के पुत्र मिथिलेश सादा, उम्र-24 वर्ष का सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी तथा उक्त घटना का थाना कांड सं0-8/2024 दर्ज हुआ था लेकिन उक्त आश्रित परिवार को सरकार द्वारा मुआवजा की राशि अभी तक नहीं दिया गया है यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त आश्रित परिवार को अनुदान की राशि देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?