क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला के सोनवर्षा विधान सभा के प्रखण्ड-बनमा ईटहरी के पंचायत-तरहा सोहरिया, वार्ड नं0-4 में मुसहरी मंडल के कुआँ से लेकर सत्तों यादव के खेत तक सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर होने के कारण आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?