क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अन्तर्गत अनुमण्डलीय अस्पताल, टिकारी मेें अल्ट्रासाउण्ड मशीन अपने स्थापनकाल से ही रेडियोलाॅजी टेक्निशियन के अभाव में बंद पड़ी हुई है, जिसके कारण मरीजों को बाहर जाकर जाॅच कराना पड़ता है; यदि हाॅ तो सरकार कबतक उक्त अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन को संचालित करवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?